चतरा, फरवरी 9 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि । जांगी गांव में आयोजित नौ दिवसीय शिव प्राण-प्रतिष्ठारुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यज्ञ के दूसरे दिन जांगी गांव के साथ-साथ चौराही, मंझलीटांड़, हिंसरी, चलकी, जरही समेत अन्य गांव के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर स्वस्थ जीवन और सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं। यज्ञ शाला के आस-पास मनोरंजन के लिए झूला, नौका झूला, मीना बाजार समेत अन्य व्यंजनों की दुकान देखते बन रही है। मेले में स्थापित रंग-बिरंगे लाइट, झालर, विधुत रोशनी से यज्ञ परिसर जगमगा रही है। महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। संध्याकालीन भजन कीर्तन और कथा वाचकों द्वारा प्रवचन किया जा रहा है, प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालु दूर- दूर से पहुंच रहे हैं और खूब आनंदित हो रहे हैं। इसके अलावा भंडारे का भी आयोजन किया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.