लखीमपुरखीरी, जुलाई 17 -- जीरो पावर्टी परिवारों को चिन्हित करने के बाद शासन ने इन परिवारों को सरकार की सभी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया। इसके लिए विभागों ने सर्वे व सत्यापन तो कराया लेकिन कई महीने हो गए अब तक कई विभाग योजनाओं से नहीं जोड़ सके हैं। जबकि शासन से लगातार समीक्षा की जा रही है। गुरुवार को नियोजन विभाग की अधिकारी ने जिले में पहुंचकर सीडीओ की मौजूदगी में समीक्षा की। सीडीओ ने कई अफसरों को फटकार लगाई। नियोजन विभाग की अधिकारी ने बाजपेयी गांव पहुंचकर जीरो पावर्टी परिवार के लोगों से योजनाओं के बारे में जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...