ज़हरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, कोहराम
गंगापार, जून 29 -- विकासखंड उरुवा क्षेत्र के सोनबरसा गांव में रविवार देर रात जहरीले जंतु के काटने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज कार्रवाई में जुटी रही। सोनबरसा गांव निवासी 35 वर्षीय रीता पटेल पत्नी राजकुमार रात में घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थीं। इसी दौरान देर रात जहरीले जंतु ने उन्हें डस लिया। बाद महिला की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन पहले घरेलू उपचार में लगे रहे, लेकिन हालत गंभीर होने पर आनन-फानन में भीरपुर के पचदेवरा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर सोमवार सुबह रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.