लखनऊ, फरवरी 3 -- गायत्री विद्या मार्केट पार्क में मंगलवार को विशाल शिविर का आयोजन हुआ। इसमें ट्राई साइकिल, बैसाखी, छड़ी, कान की मशीन, कम्बल, चश्मा, दिव्यांगों को व्हीलचेयर, आदि वितरित किया गया। यह आयोजन ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया गया। कार्यक्रम में 2000 कंबल, 225 छड़ी, 65 कान की मशीन, 50 ट्राई साइकिल तथा अन्य दिव्यांग उपकरण वितरित किये गये। मुख्य अतिथि राजेंद्र नाथ त्रिपाठी और डॉ. पवन पुत्र बादल के साथ हनुमान प्रसाद मिश्र, जितेंद्र राजपूत, सोमिल शंकर मिश्रा, इमरान, गौरव पांडे, मोहित मिश्रा, शशिकान्त शुक्ल और अन्य गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...