बरेली, अप्रैल 25 -- बरेली। रिज़वान हुसैन कादरी इंटर कॉलेज की छात्रा आफरीन अदीबा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में छठा स्थान हासिल किया है। उन्हें 500 में से 465 अंक मिले हैं। इससे पहले उन्होंने हाईस्कूल में भी 90 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। आफरीन के पिता मोहम्मद असलम ज़री का कार्य करते हैं, जबकि माता कैसर जहां गृहिणी हैं। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी आफरीन ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन लगभग 10-12 घंटे पढ़ाई करती थीं और फिजिक्स-केमिस्ट्री की कोचिंग से भी उन्हें काफी मदद मिली। यह भी पढ़ें- UP Board : पिता ने टीवी किया खराब, 18 घंटे पढ़ाई, बरेली की नंदिनी कैसे बनी यूपी बोर्ड 12वीं की 2nd टॉपर आफरीन का लक्ष्य नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनना है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.