गोपालगंज, मार्च 15 -- विजयीपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने कोरेयां गांव में जमीन विवाद मामले में दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चारों को बीएनएस 170 धारा के अंतर्गत निरूद्ध कर हथुआ अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय में रविवार को प्रस्तुत कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में स्थानीय थाना क्षेत्र के कोरयां गांव के रामजनक वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, दीपक वर्मा व रामसनेही शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...