ज़मानत के दो दिन बाद कैदी की जेल में मौत, हाईकोर्ट ने 10 दिन में डीजीपी से मांगा जवाब
प्रयागराज, सितम्बर 18 -- Allahabad Highcourt Order: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिजनौर जिला जेल में एक कैदी की हिरासत में मौत के मामले में जेल प्रशासन और सुधार सेवाओं के महानिदेशक से 10 दिन में जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि कस्टडी में हुई मौत के मामले में राज्य की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। यह आदेश न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह एवं न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने दिया है। कोर्ट ने महानिदेशक को संक्षिप्त जवाबी हलफनामा में उन हालात की जानकारी मांगी है, जिनमें याची चंद्रपाल के बेटे दीपक कुमार की जेल परिसर के अंदर मौत हुई। याचिका के अनुसार दीपक कुमार की मौत गत 10 मई को हिरासत में हुई जबकि हाईकोर्ट ने उससे दो दिन पहले ही उसे ज़मानत दी थी। हाईकोर्ट ने महानिदेशक को 10 दिन में जवाबी हलफनामा दाखिल करने और ऐसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.