संवाददाता, जुलाई 31 -- कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को यूपी के मुजफ्फरनगर में पुरकाजी नगर पंचायत सभागार में व्यापारियों और समाजसेवियों की बैठक में जब कांवड़ियों के लिए विशाल भंडारा लगाने को लेकर चर्चा हुई तो सिर्फ पांच मिनट में सात लाख रुपये जुट गए। बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी की पहल पर लाला सुखलाल सनातन धर्म इंटर कॉलेज में कांवड़ियों के लिए विशाल भंडारा लगाने का निर्णय लिया गया। चेयरमैन ने सबसे पहले एक लाख रुपये सहयोग देने की घोषणा की, जिसके बाद मात्र पांच मिनट में सात लाख रुपये से अधिक की राशि एकत्र हो गई। बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी ने कस्बे के हिंदू-मुस्लिम समाज से मिलकर कांवड़ यात्रा में सेवा कार्य करने का आह्वान किया। संजय शर्मा ने एक लाख रुपये दिए, जबकि मनीष गोयल, मोनू प्रधान और निखिल गोयल ने 51-51 हजार रुपये देने क...