जहानाबाद स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की गई जान
जहानाबाद, मार्च 16 -- नदौल मठ के थे निवासी, शव का कराया गया पोस्टमार्टम जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक विजय प्रसाद (48 वर्ष) पटना जिला के नदौल मठ गांव के रहने वाले थे। सूचना पाकर उनके परिजन आए और शव का पोस्टमार्टम करा अपने साथ ले गए। इस संबंध में जहानाबाद रेल थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है। घटना के संबंध में रेल थाने के अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों का कहना है कि विजय प्रसाद जहानाबाद से दक्षिण एक हॉल्ट पर ट्रेन में सवार हुए थे और पटना उन्हें जाना था।जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर वह गिर गए और ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी जान चली गई। घटना होने पर स्टेशन पर मौजूद कई लोगों की भीड़ लग गई। पहले किसी ने पहचान नहीं की। सूचना पाकर रेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.