जहानाबाद से भ्रमण पर आए कोचिंग के 15 वर्षीय छात्र बृंदाहा वॉटरफॉल में डूबा, तलाश जारी
कोडरमा, सितम्बर 10 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि तिलैया थाना के बृंदाहा वॉटरफॉल में बुधवार को बिहार से भ्रमण पर आए एक 15 वर्षीय छात्र के डूबने की घटना सामने आई है। घटना के बाद स्थानीय गोतखोरों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम की मदद लेने की बात कही है।
लापता छात्र की पहचान लापता छात्र की पहचान सागर कुमार, पिता राजेश दास, ग्राम कन्दील, थाना हुलासगंज, जिला जहानाबाद (बिहार) के रूप में हुई है। वह हुलासगंज स्थित इंटर प्लस टू विद्यालय में नौवीं कक्षा का छात्र है।
घटनास्थल पर स्थिति जानकारी के अनुसार, कोचिंग संचालक राकेश कुमार केसरी उर्फ बबलू अपने ट्यूशन के छह छात्रों को लेकर तिलैया डैम और बृंदाहा वॉटरफॉल घूमने आए थे। उनके साथ उनकी आठ वर्षीय बेटी भी थी। तिलैया डैम जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.