जहानाबाद व अरवल जिले के डीटीओ का हुआ तबादला
जहानाबाद, जुलाई 12 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। जहानाबाद के जिला परिवहन पदाधिकारी अविनाश कुमार और अरवल के जिला परिवहन पदाधिकारी अमनप्रीत सिंह का तबादला कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा स्थानांतरण बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों में जहानाबाद व अरवल के डीटीओ भी शामिल हैं। अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निर्वारण नालंदा के विरेन्द्र सिंह को जहानाबाद का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं गया के वरीय उप समाहर्ता निकीता कुमारी को अरवल के जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं जहानाबाद जिला बंदोवस्त पदाधिकारी किरण कुमारी का स्थानांतरण अपर समाहर्ता के पद पर वैशाली में किया गया। यह भी पढ़ें- बिहार में 6 आईएएस को नई जिम्मेदारी, BPSC के 45 अफसरों का ट्रांसफर; किसकी पोस्टिंग कहां?
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.