जहानाबाद, दिसम्बर 21 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिले में बच्चों के भीतर वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में 53 वीं जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार को होगा। यह प्रदर्शनी राज्य संपोषित बालिका प्लस 2 विद्यालय, जहानाबाद के परिसर में होगी। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में साइंस फॉर सोसायटी, जहानाबाद की सक्रिय सहभागिता है। प्रदर्शनी का मुख्य विषय सुरक्षित भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत जिले के सरकारी एवं एससीआरटी द्वारा सूचीबद्ध विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपने नवाचारी विज्ञान मॉडलों के माध्यम से समाज की ज्वलंत समस्याओं के समाधान प्रस्तुत करेंगे। इस प्रदर्शनी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.