पीलीभीत, फरवरी 23 -- जहानाबाद। जहानाबाद क्षेत्र में लगातार बदमाशों का आतंक जारी है। जहानाबाद पुलिस घटनाओं का खुलासा करना तो दूर घटनाओं को रोक पाने में भी पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही हैं। जहानाबाद में बदमाशों ने तीन दिन में बाइक लूट की दो घटनाओं को अंजाम दे दिया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने शनिवार रात 11 बजे दावत खाकर लौट रहे ग्रामीण की बाइक लूट ली। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार भी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। लगातार बदमाशों की चहलकदमी से जहानाबाद में दहशत का माहौल है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कुकरीखेड़ा निवासी रवि कुमार ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 21 फरवरी को रात करीब साढ़े 11 बजे वह ग्राम कल्याणपुर चक्रतीर्थ से दावत में शामिल होकर गांव लौट रहा था। तभी उगनपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.