जहानाबाद में हजारों गैलन पानी बर्बाद
पीलीभीत, मार्च 13 -- गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। नगर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी के लिए बिछाई गई पाइप लाइन से पानी छोड़े जाने पर जगह-जगह लीकेज की बात सामने आई। इससे सैकड़ों गैलन पानी यूं ही बर्बाद हो गया। पानी टंकी की टोटियां तक जलापूर्ति नहीं पहुंची। शुक्रवार को दोपहर में शाही मार्ग पर लीकेज सामने आया। नतीजा यह रहा है पूरी सड़क पर पानी ही पानी हो गया। पानी के साथ निकलने वाली मिट्टी भी सड़क पर आ गई। जल जीवन मिशन के तहत पानी के लिए डाली गई पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति में लीकेज बाधा बन रही है। इधर नगर में आधा दर्जन से अधिक नल भी खराब पड़े हैं। शाही मार्ग पर ही मंडी के समीप स्थित नल खराब है। थाने के पास लगे नल भी खराब पानी दे रहे हैं। देखरेख के अभाव के कारण नगर वासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जबकि गर्मी का सीजन शुरू हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.