जहानाबाद, मार्च 22 -- प्रतिनियुक्त किए गए हैं 14 सौ पुलिस पदाधिकारी व बल काको मोड़ से कारगिल चौक तक हटायी गई फुटपाथी दुकानें जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन के द्वारा यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से संचालित रखने की तैयारी की गई है। मुख्यमंत्री सोमवार को जहानाबाद में होंगे। पूर्वाहन 10 बजे से 11:15 बजे तक यहां उनका कार्यक्रम है। वे जहानाबाद पुलिस लाइन में बनाये गए हेलीपैड से सड़क मार्ग द्वारा पहले पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर और फिर गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गांधी मैदान में जनसंवाद भी होगा। सुरक्षा को लेकर एसपी अपराजित लोहान ने रविवार की रात बताया कि कार्यक्रम को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 175 च...