पीलीभीत, मार्च 5 -- जहानाबाद। शासन के स्पष्ट आदेशों के बाद भी जहानाबाद में बिजली आपूर्ति को लेकर 24 घंटे सेवा देने का दावा हवाई साबित हुआ। यहां होली से पहले ही मंगलवार की रात चार बजे से बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को होली वाले दिन परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली नदारत रहने से क्षेत्रीय लोगों को परेशानियां हुई। चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति की घोषणा होने के बाद भी यहां बिजली न मिलने से लोगों को असुविधा हुई। बिजली नहीं मिलने से मोटर नहीं चलीं और पानी की कमी से होली का मजा किरकिरा सा रहा। क्षेत्रीय लोगों ने बिजली कर्मियों को फोन कर संपर्क करने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिल सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...