जहानाबाद, अप्रैल 9 -- कुर्था, निज संवाददाता। जहानाबाद के कनौदी स्थित छात्रावास मे मासूम बच्चे के निर्मम हत्या के खिलाफ कुर्था मे कैंडिल मार्च निकाला गया। कुर्था के नागरिकों नें उक्त छात्र के हत्यारे को फांसी की सजा देने तथा पीड़ित परिवार को समुचित न्याय मुआवजा दिलाने की मांग की। कैंडिल मार्च वीरेंद्र विद्रोही चौक से निकलकर बस स्टैंड तक पहुंचा, जहां नुक्कड़ सभा भी की गई। सभा को सम्बोधित करते हुए राजद नेता सुनील यादव ने कहा कि यूकेजी के छात्र अंशु कुमार जो महज जीवन के पांच ही वसंत देखा था, उसकी हत्या कर दी गयी। परिजन बड़े अरमान से विद्यालय मे नामांकन करवाये थे। लेकिन, एक झटके में चकनाचूर हो गया। ऐसे तो बच्चे की खोने की भरपाई संभव नहीं है पर हत्यारे को कड़ी सजा से ऐसे लोगों मे दहशत पैदा होगा। पीड़ित परिजनों को इससे राहत मिलेगी। राजद नेता सुनील के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.