पीलीभीत, फरवरी 28 -- पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कनाकोर निवासी कृष्ण कुमार के घर के बाहरी हिस्से में बल्ली फेंटी की दुकान बनी हुई है। उनकी दुकान में उनका भाई 55 वर्षीय ओंकार पुत्र चंद्रसेन रात में सोया हुआ था। शनिवार तड़के किसी तरह दुकान में आग लग गई। शटर बंद होने के कारण दुकान में भारी मात्रा में धुआं भर गया। जिस कारण वहां सो रहे ओंकार की मौत हो गई। दुकान में से आग की लपटें निकलती देखकर तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर थाना जहानाबाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। ओंकार की मौत का कारण आग और जहरीले धुएं में दम घुटना बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.