जहानाबाद में जदयू के जिला सचिव पर चाकू से हमला, गाली-गलौज कर मारपीट भी की
निज प्रतिनिधि, जुलाई 4 -- बिहार के जहानाबाद शहर में शनिवार को बदमाशों ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के एक नेता पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में जदयू नेता मनीष कुमार जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जदयू नेता का कहना है कि वह डॉक्टर के क्लिनिक आए थे। तभी उन पर 6-7 लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट की फिर चाकू मार दिया। शहर के राजा बाजार बाजार समिति मोड़ के समीप शनिवार को जदयू नेता मनीष कुमार को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। उनके हाथ में चाकू लगा है। जहानाबाद सदर अस्पताल में जदयू नेता का इलाज कराया गया। पुलिस अग्रेतर कानूनी कार्रवाई कर रही है।डॉक्टर के यहां गए थे जदयू नेता हमले में घायल मनीष कुमार जदयू के जिला सचिव हैं। उनका कहना है कि गांव के एक परिवार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.