जहानाबाद में चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचा ड्राइवर; घंटों थमी रही ट्राफिक
नई दिल्ली, मई 17 -- Burning Car: बिहार के जहानाबाद में बीच सड़क पर एक कार आग का गोला बन गई। जिले के काको-जहानाबाद मुख्य मार्ग पर कड़रुआ पुल के समीप रविवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक धू-धूकर। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार जलकर तबाह हो गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। चालक ने समय रहते वाहन को सड़क किनारे रोककर कार से बाहर निकल अपनी जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार जहानाबाद से एकंगरसराय की ओर जा रही थी। इसी दौरान कड़रुआ पुल के पास अचानक वाहन से धुआं निकलता दिखाई दिया। चालक ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तत्काल कार को सड़क किनारे खड़ा किया और बाहर निकल आया। कुछ ही क्षणों में इंजन से उठी चिंगारी ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग की त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.