पीलीभीत, जून 19 -- जहानाबाद। पीलीभीत मार्ग पर फौजी ढाबा के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। सूचना मिलने पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने डंपर से चालक को निकाल कर जिला अस्पताल भिजवाया। डंपर हटाने के दौरान हाइवे पर जाम लग गया,जिसको पुलिस ने खुलवाया। दुर्घटना बुधवार देर रात थाना जहानाबाद क्षेत्र के पीलीभीत जहानाबाद मार्ग पर स्थित फौजी ढाबा के समीप हुई । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर के केबिन में फंसे चालक नागेंद्र निवासी पालिया खीरी को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जहानाबाद भिजवाया। गुरुवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त डंपर को सड़क से हटाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाह...