जहानाबाद ने जीती पारा सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप
जहानाबाद, अगस्त 31 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। गया के इनडोर स्टेडियम में 29 एवं 30 अगस्त को आयोजित 15वीं राज्य स्तरीय पारा सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप में जहानाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। लीग मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज कर जहानाबाद की टीम सेमीफाइनल में पहुंची, जहां उसने पटना को 20-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में जहानाबाद का मुकाबला गया से हुआ। जहानाबाद ने पहले सेट में गया को 22-17 और दूसरे सेट में 22-18 से हराकर चैंपियनशिप जीत ली। विजेता टीम में श्याम जी पांडे, अजीत कुमार, अजय कुमार, रणधीर कुमार, बाबूलाल, रामनिवास कुमार, पारस कुमार एवं देवकांत पांडे शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: 5 सितंबर को देवघर में सीता शरण राय मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट सीजन-5 फोटो- 31 अगस्त जेहाना- 11 कैप्शन- जिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.