औरंगाबाद, जनवरी 22 -- हसपुरा हाई स्कूल के बड़ी खेल मैदान में चल रहे मिलेनियम कप क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच बुधवार को जहानाबाद और पुराकोठी क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। इसमें 139 रनों से जहानाबाद की टीम जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंच गई। टॉस जीतकर पुराकोठी की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए जहानाबाद की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाया। जवाब में उतरी पुराकोठी की टीम सभी विकेट खोकर 91 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच का खिताब जहानाबाद टीम के पंकज को दिया गया। जिसने 11 छक्के एवं 4 चौकों की बदौलत मात्र 27 गेंद में 90 रन बनाया। साथ ही गेंदबाजी में भी तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इन्हें मोमेंटो व मेडल देकर सम्मानित किया गया। मैच का आंखों देखा हाल मो. आसिफ इक़बाल और मो.असरफ ने सुनाया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.