आरा, मार्च 15 -- उदवंतनगर, संवाद सूत्र। भोजपुर के उदवंतनगर खेल मैदान में आयोजित रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब हेमंत 11 बक्सर ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में बक्सर ने जहानाबाद को 21 रनों से हराया। बक्सर ने जहानाबाद को 66 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में जहानाबाद की टीम निर्धारित ओवरों में केवल 45 रन बना सकी। टूर्नामेंट में बक्सर के खिलाड़ी राजू रफ्तार को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। वहीं, फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए बक्सर के विवेक लेफ्टी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। विजेता टीम बक्सर को 51,111 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई, जबकि उप विजेता जहानाबाद को 21,111 रुपये मिले। इस अवसर पर भोजपुरी गायक व अभिनेता गुंजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुखिया राजेश कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, पंकज सिं...