जहानाबाद, मार्च 11 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त की राशि 13 मार्च को जारी की जाएगी। जहानाबाद जिले के 41747 किसानों के खाते में 8 करोड़ 35 लाख रुपए की राशि भेजी जाएगी। प्रति किसान 2000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त को असम के गुवाहाटी में ज्योति-विष्णु अंतर्राष्ट्रीय कला केन्द्र, खानापारा से देश के 9.32 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को लगभग 18,650 करोड़ रूपये की राशि हस्तांतरित करेंगे। जिसमे जहानाबाद जिले के 41747 किसानों को 8.35 करोड़ रूपये की राशि पात्र एवं संबंधित किसानों को हस्तांतरित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.