जहानाबाद के 17 शिक्षक मगध प्रमंडल अवॉर्ड से सम्मानित
जहानाबाद, अक्टूबर 4 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया परिसर में द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के 17 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचार और बेहतर शिक्षण कार्य के लिए 'मगध प्रमंडल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष आभा रानी ने शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे शिल्पकार हैं और उनके नवाचार शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दे रहे हैं। सम्मानित शिक्षकों में दानिश अली अकबर, मोहम्मद एहसानुल हक, रहमत अली, नेहा कुमारी, चंदन कुमार, मोहम्मद अकबर अली, मिनी कुमारी, सरिता कुमारी, विभा कुमारी, नीतू कुमारी, रविशंकर कुमार, घनश्याम सिंह, निहारिका कुमारी, रीता कुमारी, संतोष चौधरी, संजय कुमार एवं विमल किशोर सिन्हा श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.