पीलीभीत, जनवरी 21 -- जहानाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी दो में जहानाबाद नगर पंचायत में लाभार्थियों के चेहरे पर उदासी छा गई है। जहानाबाद नगर पंचायत को शामिल नहीं किया गया है। एक वर्ष से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए योजना के पात्र लाभार्थी आस लगाए हुए थे। डूडा कार्यालय एवं सभासदों के माध्यम से लगातार पात्रों ने जानकारियां ली। ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन भी किए गए। सूची भी कुछ महा पहले ऑनलाइन की गई थी। सूची में नाम देखकर लाभार्थी खुश थे पर बीते दिवस 19 जनवरी को पूरे जनपद में 1361 आवास के लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में एक लाख रुपए सरकार द्वारा भेजे गए। पर जहानाबाद नगर पंचायत का नाम शामिल नहीं था। इससे लाभार्थियों के चेहरों पर उदासी छा गई। आवास के लाभार्थी आस लगाए बैठे थे पर वे निराश रहे। नगर पंचायत जहानाबाद में प्रधानमंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.