जहानाबाद, जुलाई 14 -- ​जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। बिहार की रग्बी फुटबॉल टीम ने नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल में महाराष्ट्र को हराकर कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इस ऐतिहासिक जीत में जहानाबाद के शकुराबाद के रहने वाले खिलाड़ी रोहित कुमार ने स्वर्ण पदक (गोल्ड) जीतकर जिले और राज्य का नाम पूरे देश में रोशन किया है। इससे पहले सेमीफाइनल में बिहार ने ओडिशा को शिकस्त दी थी।

रोहित कुमार का स्वागत ​रोहित कुमार के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान रोहित को अंग वस्त्र, फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

प्रेरणा स्रोत ​मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि रोहित ने अपनी अद्भुत प्रतिभा से जहानाबाद का सिर गर्व से ऊ...