निज संवाददाता, मई 5 -- बिहार के जहानाबाद जिले के एक युवक की पटना में मौत हो गई। राजधानी के एक निजी होटल में उसका शव संदिग्ध हालत में पाया गया। पुलिस ने उसके साथ मौजूद एक युवती को हिरासत में लिया है। मृतक शकूराबाद थाना क्षेत्र के सेशंबा पंचायत के नारायणपुर गांव का रहने वाला था। वह दो शादियां कर चुका था। दूसरी शादी 6 महीने पहले ही हुई थी। दूसरी बीवी गर्भवती है। युवक की मौत की सूचना से गांव में कोहराम मच गया। मृतक संतोष उर्फ लालू कुमार पटना में कई सालों से रह रहा था और स्टांप बेचकर अपना परिवार का भरण पोषण किया करता था। मंगलवार की सुबह शकूराबाद पुलिस को पटना पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दी गई। परिवार के लोग तुरंत पटना के लिए रवाना हो गए। बतया जा रहा है कि संतोष कुमार शर्मा का शव पटना स्थित पाटलिपुत्र बस स्टैंड के समीप एक गेस्ट हाउस के एक कमरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.