जहानाबाद के युवक की पंजाब में मौत
पीलीभीत, जुलाई 14 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम उमरसड़ निवासी 35 वर्षीय मुकेश पुत्र नत्थूलाल अपने साथियों के साथ पंजाब के लुधियाना में धान की रोपाई करने के लिए गया था। हां रविवार को कमरे में आराम करते समय उसको किसी विषैले कीड़े ने काट लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके साथियों ने उसको वहां एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद साथी उसके शव को लेकर जहानाबाद आ गए। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम करवाए शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: जहरीले कीड़े के काटने की आशंका में युवक की मौत यह भी पढ़ें- Madhepura News: सांप के डंसने से युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.