जहानाबाद इंस्पेक्टर रिवर्ट,जयशंकर को मिली कमान
पीलीभीत, मई 19 -- पीलीभीत। एसपी सुकीर्ति माधव ने थाना जहानाबाद में तैनात प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार विश्नोई को रिवर्ट करके अपराध शाखा में तैनाती दी है। थाना घुंघचाई में तैनात प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह को प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद नियुक्त किया गया है। कोतवाली पूरनपुर में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजीव कुमार को थानाध्यक्ष घुंघचाई बनाया गया है। जहानाबाद थाने में जनशिकायों को लेकर मिल रही लापरवाही और अपराध नियंत्रण को लेकर चल रही हीलाहवाली के तहत प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद को रिवर्ट किया गया है। एसपी ने बताया कि जनसम्स्याओं की सुनवाई करना सभी की प्राथमिकता में शामिल है। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.