पटना, अगस्त 1 -- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने जहानाबाद जिले में पंडौल पंचायत के मुखिया नंदकिशोर राम को 12 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी निगरानी थाना में दर्ज कांड (संख्या 89/26) में की गयी। मुखिया पर मनरेगा में कराए गए काम का भुगतान की गयी राशि के बदले कमीशन मांगने का आरोप है। निगरानी ब्यूरो से मिली जानकारी के मुताबिक शकुराबाद के पोखवां निवासी प्रमोद कुमार ने इससे संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि प्रमोद कुमार और इनकी बहू मनरेगा में मजदूर है तथा मेट का काम करते हैं। पंडौल पंचायत के पोखवां गांव में दो मनरेगा योजना में इनके और इनकी बहू की ओर से मजदूरी करते हुए कार्य कराया गया था। उक्त दोनों योजना में लगभग 1.64 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। भुगतान के पश्चात पंडौल मुखिया नंदकिशोर राम की ओर से कमीशन ...