देहरादून, जून 4 -- होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुके छात्रों को विदेश में क्रूज पर शानदार नौकरी का झांसा दे लाखों रुपये की ठगी की गई। आरोपियों ने एक संस्थान के छात्रों को टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेज दिया और वहां उन्हें अधर में छोड़ दिया। फिलहाल करीब 11 छात्र मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे हुए हैं।

फर्जी वादों से छात्रों को धोखा शिकायत पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने झारखंड के एक दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नंदा चौकी स्थित मां गंगे इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड प्रोफेशनल स्टडीज (एमजीआईएचएम) के उपाध्यक्ष शंकर सिंह अधिकारी ने प्रेमनगर थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि झारखंड के देवघर स्थित बीबीएसएम ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाने वाले नीतीश कुमार और उसकी पत्नी एस कुमारी इस पूरे फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड ह...