जहाज उड़ेंगे या तैरेंगे? डूब गया नोएडा एयरपोर्ट; एंट्री से पार्किंग तक पानी ही पानी
ग्रेटर नोएडा, अगस्त 12 -- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सांस्कृतिक भव्यता और विश्वस्तरीय सुविधाओं का उदाहरण बताया जा रहा था, लेकिन मंगलवार को तेज बारिश ने इसकी चमक-दमक के बीच एक अलग ही तस्वीर दिखा दी। बनारस के घाट की तर्ज पर तैयार किए गए टर्मिनल के प्रवेश द्वार पर बारिश का पानी इस कदर जमा हुआ कि असली घाट जैसा नजारा दिखाई देने लगा। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि क्या अब एयरपोर्ट पर भी नावें चलेंगी? यादव ने लिखा कि जहां बीजेपी की सरकार है, वहां जबरदस्त भ्रष्टाचार है! नोएडा एयरपोर्ट का पहला चरण 1334 हेक्टेयर में विकसित हुआ। इसमें 3900 मीटर लंबा रनवे और टर्मिनल भवन, एटीसी टावर और कार्गो हब शामिल हैं। एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन को वास्तुशिल्प के साथ डिजाइन करने का दावा किया गया था। इसका प्रवेश द्वार बनारस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.