धनबाद, अप्रैल 12 -- भौंरा। उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड़ में शनिवार को छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद नायक ने बताया कि फिलहाल कक्षा चौथी से आठवीं तक की पुस्तकें आई हैं, जिन्हें विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ मिलकर बच्चों को सौंपा गया। पुस्तक पाकर प्रिंस मुर्मू, आदर्श, लखन, यशोदा, अनुश्री, विक्रम, पूर्णिमा और नरेंद्र सहित अन्य बच्चे खुश दिखे। मौके पर पशुपति महतो, सरोज बड़ा, राजकुमार यादव, संतोषी देवी, पारू देवी, सुनीता देवी, पूजा देवी और नुनीबाला देवी उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.