कोलकाता, जून 23 -- लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक ऐसा कपल भी था, जिसकी कुछ दिनों के बाद शादी होने वाली थी। यह दुखद कहानी है नीलेश और अनामिका सामंत की। नीलेश कुमार के जीवन में खुशियों की नई शुरुआत होने वाली थी। प्रमोशन, सैलरी में इजाफा और अनामिका सामंत के साथ शादी-सब कुछ तय हो चुका था। दूसरी ओर, अनामिका भी अपने जीवन के नए अध्याय की दहलीज पर खड़ी थीं। उनके माता-पिता पिछले हफ्ते ही पश्चिम बंगाल से लखनऊ आकर होने वाले समधी परिवार से मिलकर लौटे थे। लेकिन सोमवार को अलीगंज के एक व्यावसायिक भवन में लगी भीषण आग ने दोनों की जिंदगी ही छीन ली। जिन घरों में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। यहीं हुई थी दोनों की मुलाकातनीलेश (27) और अनामिका (30) की मुलाकात अलीगंज के इसी एनिमेशन ट्रेंनिंग सेंटर में हुई थी, जहां द...