जहां हार रहा विपक्ष, वहीं उठा रहा सवाल:बृजेश पाठक
मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जिला अस्पताल में मीडिया कर्मियों से बात की। इस दौरान विपक्षी दलों द्वारा एसआईआर का मुद्दा उठाए जाने का सवाल पूछे जाने पर उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा। कहा कि विपक्षी दलों के लोग जिन राज्यों में चुनाव जीतते हैं वहां एसआईआर का मुद्दा नहीं उठाया जाता। केरल, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, पंजाब इसके उदाहरण हैं, लेकिन जहां उनकी हार हुई है वहां इस मुद्दे को गर्माया जा रहा है। समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने यूपी में पिछले वर्षों में सत्ता में रही सपा पर वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया के एजेंडे पर चलने का आरोप लगाया। कहा कि सपा की सरकार में माफिया, गुंडों की हुकूमत चलती थी। मुरादाबाद में प्लाट, मकान, दुकान पर सपाइयों के कब्जे होते थे। बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.