नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी हर दिवाली वनटांगियों के बीच मनाते हैं। यह बात आज हर कोई जानता है लेकिन बहुत कम लोगों को मालूम है कि एक जमाने में वनटांगिया गांव में बच्चों का स्कूल खोलने पर उन पर एफआईआर हो गई थी। तब योगी आदित्यनाथ सीएम नहीं सांसद थे। अंग्रेजों के जमाने से जुल्म और ज्यादती के शिकार वनटांगियों की जिंदगी 2017 में योगी सरकार बनने के बाद से पूरी तरह बदल गई है। वनटांगिया परिवारों के बच्चों के बीच टॉफी वाले बाबा के नाम से मशहूर सीएम योगी का हर दिवाली पर उनके बीच पहुंचना साल भर के लिए उन्हें उर्जा और उत्साह से भर देता है। मुख्यमंत्री के रूप में वनटांगियों के बीच योगी आदित्यनाथ की यह दसवीं दिवाली है। हालांकि, इस समुदाय से अपनत्व और जुड़ाव का सिलसिला उन्होंने सांसद रहते वर्ष 2006 में ही शुरू किया था। तब से हर दीपावली...