जौनपुर, मई 5 -- जौनपुर, हिन्दुस्तान टीम। 'गांव की सरकार' का संचालन करने के लिए सरकार ने हर ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण करवाया है। यहां सचिव, पंचायत सहायक से लेकर प्रधान और अन्य के बैठने का इंतजाम होता है। लेकिन जौनपुर के कई ग्राम पंचायतों में इन पंचायत भवनों में ताला लटक रहा है। अफसोस इस बात का कि निगरानी में लगे अफसर भी पंचायत भवन के खुलने, इसकी सफाई व्यवस्था और मुकम्मल इंतजाम के लिए गंभीर नहीं है। मिनी सचिवालय कहे जाने वाले इन पंचायत भवनों के खुलने और बंद होने का सही समय क्या है इसको लेकर अफसर खुद संजीदा नहीं हैं। जिले के 21 ब्लॉकों की 1734 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों की हकीकत अजीब है। कुछ को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर की हकीकत एक जैसी है। 'हिन्दुस्तान' पांच ब्लाकों में अलग अलग पंचायत भवनों की पड़ताल की तो ताला बंद मिला। क...