कानपुर, जून 29 -- कानपुर, दक्षिण संवाददाता। गोविंद नगर के नौरैयाखेड़ा में जिस कमरे में फैक्ट्री कर्मी का शव मिला था, उस कमरे की एक दीवार पर आई लव यू लिखा मिला। हालांकि यहां किसी के नाम का जिक्र नहीं था। पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री कर्मी शराब का लती था। घटना वाले दिन उसने अत्यधिक शराब पी, फिर नशे में लड़खड़ा कर सिर के बल जमीन पर जा गिरा। जिससे उसके सिर पर चोट लग गई और फिर हेड इंजरी से कोमा में जाने के कारण मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस प्रेम प्रसंग समेत हर पहलुओं को ध्यान में रख मामले की जांच कर रही है। फतेहपुर मलवां के कुटिया गांव निवासी रोहित कुमार दादा नगर स्थित एक पान मसाला फैक्ट्री में काम करता था। वह पिछले करीब तीन महीनों से नौरैयाखेड़ा में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था जबकि उसका रूम पार्टनर साढ़ का रसूलपुर निवासी शिवा था। रविवार सुबह रोहित ...