बगहा, मार्च 8 -- बेतिया, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिले में जीविका के सभी 57 संकुल स्तरीय संघों में उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। 'जहां महिलाओं का सम्मान किया जाता है वहां देवता निवास करते हैं। हमारी संस्कृति में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को विशेष सम्मान दिया गया है।' इन्हीं शब्दों के साथ जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक आरके निखिल ने बेतिया सदर प्रखंड के हिम्मत जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, गनौली में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि महिलाओं का घर और परिवार के प्रति समर्पण ही समाज के सही विकास और निर्माण की नींव है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.