नई दिल्ली, मार्च 20 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए शंखनाद हो चुका है और सबकी निगाहें कोलकाता की भवानीपुर सीट पर टिक गई हैं। 29 अप्रैल को होने वाले मतदान में राज्य की राजनीति का सबसे बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी एक बार फिर आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला महज एक चुनावी लड़ाई नहीं, बल्कि एक 'रीमैच' के तौर पर देखा जा रहा है। साल 2021 के विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को बेहद कड़े मुकाबले में मामूली अंतर से हरा दिया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने भवानीपुर उपचुनाव लड़कर प्रियंका टिबरेवाल के खिलाफ 58,000 से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। अब शुभेंदु अधिकारी ने सीधे ममता के गढ़ में उन्हें चुनौती देकर मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.