जहां भरत तिवारी का एनकाउंटर हुआ वहां गए, रिटायर्ड जज परिजनों से भी मिले; मां ने बताया क्या बात हुई
आरा, जून 25 -- भोजपुर जिले के शाहपुर के बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर की जांच तेज हो गई है। इसी कड़ी में इस प्रकरण की जांच के लिए जो न्यायिक आयोग गठित की गई है उसके अध्यक्ष रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा बिलौटी गांव पहुंचे। विनोद कुमार सिन्हा ने बिलौटी गांव में जाकर भरत तिवारी के माता-पिता और अन्य परिजनों से मुलाकात की है। उनके साथ डीआईजी सत्यप्रकाश, डीएम तनय सुल्तानिया और भोजपुर जिले के एसपी राज भी मौजूद रहे। विनोद सिन्हा ने मुठभेड़ स्थल की भी जांच पड़ताल की है। रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से मुलाकात के बाद भरत तिवारी की मां आशाा देवी ने मीडिया से बातचीत की है। भरत की मां आशा देवी ने कहा न्यायिक आयोग के अध्यक्ष से बातचीत में हमने कहा कि आप लिख कर दीजिए की हम न्याय करेंगे। हमने तो जज साहब से फांसी की मांग की है। इसमें जिसका-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.