कानपुर, फरवरी 7 -- श्री शनि साई मंदिर गांधी नगर गणेश पार्क के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन कथावाचक दीपक कृष्ण जी महाराज ने श्री कृष्ण बाल लीला, माखन चोरी व चीरहरण का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जहां भक्त होते हैं वहीं भगवान होते हैं और भगवान के भक्त सदैव विनम्र होते हैं वह चाहे जितने बड़े पद पर हो जाए वह हमेशा झुकना जानते हैं। यह उनमें भगवान की भक्ति के कारण ही संभव है। महाराज ने श्रीकृष्ण नाम महिमा का वर्णन किया। कथा में प्रमुख रूप से सीसामऊ विधानसभा की विधायक नसीम सोलंकी, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी, पूर्व पार्षद महेंद्र नाथ शुक्ल, राजेंद्र नाथ शुक्ला ,श्रीश शुक्ला, गंगा शरण दीक्षित आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.