लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 16 -- जल जीवन मिशन (ग्रामीण) की प्रगति और गुणवत्ता को लेकर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अफसरों व कार्यदायी संस्थाओं की अहम बैठक ली। डीएम ने कहा कि जहां पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां प्रत्येक दशा में 22 दिसंबर तक नल से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें। डीएम ने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में वितरण प्रणाली का कार्य पूरा हो चुका है, उनकी ज्वाइटिंग टेस्टिंग कर 22 दिसंबर तक जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। संचालन से जुड़ी शिकायतों को टॉप प्रायोरिटी पर लेते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए गए। डीएम ने दो टूक कहा कि जल जीवन मिशन सरकार की फ्लैगशिप योजना है, इसमें ढिलाई, लापरवाही और बहानेबाजी कतई बर्दाश्त नहीं होगी। फील्ड स्तर पर नियमित निरीक्षण, योजनाओं की वास्तविक प्रगति की रिपोर्ट और जवाबदेही तय करने के निर्देश देते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.