जहां बनी कांग्रेस की नई-नई सरकार, वहां चार रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ दूध; केरल CM ने दी मंजूरी
नई दिल्ली, मई 20 -- दक्षिणी राज्य केरल में दूध चार रूपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। हालिया चुनावों के बाद केरल में बनी नई कांग्रेस सरकार ने दूध के दाम में चार रुपये प्रति लीटर बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी है। नई कीमतें 1 जून से लागू होंगी। राज्य की सहकारी डेयरी संस्था मिल्मा (MILMA) ने इसका ऐलान किया है। MILMA चेयरमैन के एस मणि ने बताया कि दाम बढ़ाने का फैसला हालांकि, पिछली सरकार ने ही मंजूर कर लिया था, लेकिन आचार संहिता की वजह से इसे लागू नहीं किया गया था। अब नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री वीडी सतीशन की मंजूरी मिलने पर अब इसे लागू किया जा रहा है। MILMA के अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला केरल कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (KCMMMF) के निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया। इस फेडरेशन को आम तौर पर MILMA के नाम से जाना जाता है। MILMA के चेयर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.