उन्नाव, फरवरी 5 -- नवाबगंज/सोहरामऊ। जहां पुलिस पिकेट, वहां भी रफ्तार नहीं थमी। बुधवार रात भल्ला फार्म हाउस तिराहे के पास हुए दर्दनाक हादसे ने सिस्टम की पोल खोल दी। साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और सख्त निगरानी के अभाव में चार जिंदगियां चली गईं। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार दोपहर जब चारों शव गांव पहुंचे तो परिजन ही नहीं वहां मौजूद हरेक आंख नम हो गई। सोहरामऊ थानाक्षेत्र अंतर्गत भल्ला फार्म तिराहे पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति और उनके दो मासूम बच्चों को रौंद दिया। हादसे में अजगैन निवासी वीरेंद्र, उनकी पत्नी रीतू, बेटी अनुराधा और बेटा रुद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि सभी लोग लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदार की शादी से लौट रहे थे। भल्ला फार्म तिराहे पर पहुंचे तो पीछे दूसरी बाइक पर आ रहे साढ़ू और बेटी के इं...