कानपुर, सितम्बर 29 -- नवरात्र में 800 मातृशक्ति को दुर्गा सम्मान से सम्मानित किया कहा, सम्मान नारी को उसके स्वाभिमान और शक्ति का स्मरण दिलाता है कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर ने नवरात्र पर गोविंद नगर स्थित दुर्गा मंदिर में दुर्गाशक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया। पूर्व विधायक ने 800 मातृ शक्तियों को लाल चुनरी पहनाकर सम्मानित किया। अजय कपूर ने कहा कि सम्मान नारी को उसके स्वाभिमान और शक्ति का स्मरण दिलाता है। जहां नारी की पूजा होती है, वहीं देवताओं का वास होता है। वहीं दादा नगर कोऑपरेटिव एस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि किसी भी देश का भविष्य मातृशक्ति पर ही टिका होता है, क्योंकि मां अपने बच्चों का पालन पोषण कर उन्हें संस्कारवान बनाती है और फिर वही बच्चे देश के कर्णधार बनते हैं। यहां मिथलेश पांडेय, रेखा श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.