मोतिहारी, मार्च 9 -- मोतिहारी, एक संवाददाता। गांधी कॉम्प्लेक्स स्थित भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि हमारे देश में आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से ही नारी को एक बहुत महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। इस बात का प्रमाण हमारे धार्मिक ग्रंथों में भी देखने को मिलता है। प्राचीन ग्रंथों में तो नारी को देवी के समान पूजनीय माना गया है। सांसद श्री सिंह ने कहा कि जहां नारी का सम्मान किया जाता है। वहां देवता भी निवास करते हैं। सांसद ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर काफी गंभीर है। नारी सशक्तीकरण का अर्थ महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक...