नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लूकरगंज प्रधानमंत्री आवास योजना जहां कभी माफिया अतीक अहमद का कब्जा था, वहां गुरुवार को आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा। यहां के 76 घरों में शाम होते ही दीप जलेंगे, पटाखों का शोर सुनाई देगा और उत्सव होगा। अतीक के कब्जे से मुक्त इस जमीन पर आवासीय योजना बनाने के लिए दिसंबर 2021 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास किया था। जून 2023 में लोकार्पण कर आवंटियों को चाबी सौंपी गई थी। गुरुवार से शुरू हो रहे एक महीने के सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए जितनी तैयारी प्रशासनिक अफसरों ने की है, उससे कहीं ज्यादा जन प्रतिनिधियों ने की है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने संगम सभागार में प्रेस कांफ्रेंस कर एक महीने के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक माह के दौरान जिले में जनभागीदारी से ...